रिपोर्ट में क्या है?

सबसे पहले हाल के साइकल और उनका सार: साइकल की औसत लंबाई, दिनों में कितना फ़र्क़ रहता है और पीरियड कितने दिन चलते हैं। फिर डायरी से गिनी गई बातें, जैसे “पीरियड के पहले दिनों में ऐंठन, 6 में से 5 साइकल में”, और अगला पीरियड कब आने की उम्मीद है। ग्राफ़ दिखाते हैं कि तुमने क्या दर्ज किया और साइकल के किस दिन, और सेक्स वाले हिस्से में तारीख़ों के हिसाब से दिखता है कि वह प्रोटेक्शन के साथ था या बिना।

रिपोर्ट में क्या जाता है और क्या नहीं?

HeySis की AI बहन Mia से तुम्हारी बातचीत रिपोर्ट में नहीं जाती। पर सेक्स, डिस्चार्ज और दूसरे निजी मार्क जाते हैं, इसलिए भेजने से पहले PDF एक बार देख लो। फ़ाइल में ही लिखा है कि यह तुम्हारी एंट्रीज़ से बनी है और यह न मेडिकल दस्तावेज़ है, न निदान। अगर तुम संयुक्त गर्भनिरोधक गोली लेती हो, प्रेग्नेंट हो या पहले प्रेग्नेंसी रह चुकी है, तो यह भी रिपोर्ट में होगा।

डॉक्टर के लिए रिपोर्ट मुफ़्त है, Premium हो या न हो।