फ़ोन पर क्या रहता है?

कैलेंडर, अनुमान और रिमाइंडर की तारीख़ें डिवाइस पर ही निकाली जाती हैं। डॉक्टर के लिए रिपोर्ट भी वहीं बनती है और कैलेंडर के स्क्रीनशॉट भी वहीं पढ़े जाते हैं। Mia जो बातें याद रखती है, वे भी फ़ोन पर रहती हैं; ऑनलाइन जवाब चालू हों तो वे सवाल के साथ जा सकती हैं, और उन्हें ठीक किया या मिटाया जा सकता है।

इंटरनेट पर क्या जाता है, और कब?

HeySis में Mia के ऑनलाइन जवाब तुम्हारी सहमति के बाद शुरू होते हैं: मैसेज, साथ भेजी फ़ोटो या फ़ाइलें और ज़रूरी जानकारी, जैसे साइकल, मूड और नोट्स, एक AI सर्विस प्रोसेस करती है। क्लाउड सिंक तुम चाहो तो ही चालू होता है, और तब एंट्रीज़ फ़ोन पर ही एन्क्रिप्ट हो जाती हैं; सिर्फ़ उनकी तारीख़ें और बदलाव का समय एन्क्रिप्ट नहीं होते। सर्कल उन्हीं को स्टेटस दिखाता है जिन्हें तुमने बुलाया है, और लक्षण व नोट्स तुम्हारे पास ही रहते हैं। Apple Health में सिर्फ़ पीरियड और कुछ लक्षण जाते हैं, और वह भी तभी जब तुम लिखने की इजाज़त दो: नोट्स और बातचीत वहाँ नहीं जाते।

डायरी और डेटा मिटाना, दोनों मुफ़्त हैं।